31.03.2020 की मुरली से प्रश्नोत्तर प्रात:मुरली ओम् शान्ति

31.03.2020 की मुरली से प्रश्नोत्तर
        प्रात:मुरली  ओम् शान्ति


प्रश्न:-मीठे बच्चे - तुम अभी पुरानी दुनिया के गेट से निकलकर कहाँ जा रहे हो?
उत्तर:-
💫 शान्तिधाम और सुखधाम में जा रहे हो,

✨ बाप ही मुक्ति - जीवनमुक्ति का रास्ता बताते हैं।

प्रश्नः-वर्तमान समय सबसे अच्छा कर्म कौन सा है?
उत्तर:-
🌈 सबसे अच्छा कर्म है मन्सा, वाचा, कर्मणा अन्धों की लाठी बनना।

🌀 तुम बच्चों को विचार सागर मंथन करना चाहिए कि ऐसा कौन-सा शब्द लिखें जो मनुष्यों को घर का (मुक्ति का) और जीवनमुक्ति का रास्ता मिल जाए।

🌈 मनुष्य सहज समझ लें कि यहाँ शान्ति सुख की दुनिया में जाने का रास्ता बताया जाता है।

ओम् शान्ति।

प्रश्न:-जादूगर की बत्ती सुना है? अलाउद्दीन की बत्ती भी गाया जाता है। अलाउद्दीन की बत्ती वा जादूगर की बत्ती क्या-क्या दिखाती है!?
उत्तर:-वैकुण्ठ, स्वर्ग, सुखधाम। बत्ती को प्रकाश कहा जाता है। अभी तो अन्धियारा है ना। अब यह जो प्रकाश दिखाने के लिए बच्चे प्रदर्शनी मेले करते हैं, इतना खर्चा करते हैं, माथा मारते हैं। पूछते हैं बाबा इनका नाम क्या रखें?

प्रश्न:-यहाँ बाम्बे को क्या कहते हैं?
उत्तर:-गेट-वे ऑफ इन्डिया। स्टीमर पहले बाम्बे में ही आते हैं। देहली में भी इन्डिया गेट है। अब अपना यह है गेट ऑफ मुक्ति जीवनमुक्ति। दो गेट्स हैं ना।

प्रश्न:-हमेशा गेट दो होते हैं इन और आउट। एक से आना, दूसरे से जाना। यह भी ऐसे है, कैसे?
उत्तर:-हम नई दुनिया में आते हैं फिर पुरानी दुनिया से बाहर निकल अपने घर चले जाते हैं। परन्तु वापस आपेही तो हम जा नहीं सकते क्योंकि घर को भूल गये हैं, गाइड चाहिए। वह भी हमको मिला है जो रास्ता बताते हैं।

प्रश्न:-बच्चे जानते हैं बाबा हमको कौन सा रास्ता बताते हैं?
उत्तर:-मुक्ति-जीवनमुक्ति, शान्ति और सुख का रास्ता बताते हैं। तो गेट ऑफ शान्तिधाम सुखधाम लिखें। विचार सागर मंथन करना होता है ना। बहुत ख्यालात चलते हैं-मुक्ति-जीवनमुक्ति किसको कहा जाता है, वह भी कोई को पता नहीं है।

प्रश्न:-सभी क्या चाहते हैं?
उत्तर:-शान्ति और सुख तो सभी चाहते हैं। शान्ति भी हो और धन दौलत भी हो। वह तो होता ही है सतयुग में। तो नाम लिख दें-गेट ऑफ शान्तिधाम और सुखधाम अथवा गेट ऑफ प्योरिटी, पीस, प्रासपर्टी। यह तो अच्छे अक्षर हैं। तीनों ही यहाँ नहीं हैं। तो इस पर फिर समझाना भी पड़े। नई दुनिया में यह सब था।

प्रश्न:-नई दुनिया की स्थापना करने वाला कौन है?
उत्तर:-पतित-पावन, गाड फादर। तो जरूर हमको इस पुरानी दुनिया से निकल घर जाना पड़े। तो यह गेट हुआ ना-प्योरिटी, पीस, प्रासपर्टी का। बाबा को यह नाम अच्छा लगता है। अब वास्तव में उसकी ओपनिंग तो शिवबाबा करते हैं। परन्तु हम ब्राह्मणों द्वारा कराते हैं।

प्रश्न:-दुनिया में ओपनिंग सेरीमनी तो कितनी बार होती है?
उत्तर:-बहुत होती रहती हैं ना। कोई हॉस्पिटल की करेंगे, कोई युनिवर्सिटी की करेंगे। यह तो एक ही बार होती है और इस समय ही होती है तो इसलिए विचार किया जाता है।

प्रश्न:-बच्चों ने लिखा-ब्रह्मा बाबा आकर उद्घाटन करें। बापदादा दोनों को बुलायें। बाप क्या कहते हैं?
उत्तर:-तुम बाहर कहीं जा नहीं सकते। उद्घाटन करने के लिए जायें, विवेक नहीं कहता, कायदा नहीं। यह तो कोई भी खोल सकते हैं। अखबार में भी पड़ेगा-प्रजापिता ब्रह्माकुमार-कुमारियां। यह नाम भी बड़ा अच्छा है ना। प्रजापिता तो सबका बाप हो गया। वह कोई कम है क्या! और फिर बाप खुद सेरीमनी कराते हैं। करनकरावनहार है ना। बुद्धि में रहना चाहिए ना हम स्वर्ग की स्थापना कर रहे हैं। तो कितना पुरूषार्थ कर श्रीमत पर चलना चाहिए।

प्रश्न:-वर्तमान समय मंसा-वाचा-कर्मणा सबसे अच्छा कर्म तो एक ही है, कौन सा?
उत्तर:-अंधों की लाठी बनना। गाते भी हैं - हे प्रभू अंधों की लाठी। सब अन्धे ही अन्धे हैं। तो बाप आकर लाठी बनते हैं। ज्ञान का तीसरा नेत्र देते हैं, जिससे तुम स्वर्ग में नम्बरवार पुरूषार्थ अनुसार जाते हो। नम्बरवार तो हैं ही।

प्रश्न:-यह बहुत बड़ी बेहद की हॉस्पिटल कम ........है?
उत्तर:-युनिवर्सिटी है। समझाया जाता है-आत्माओं का बाप परमपिता परमात्मा पतित-पावन है। तुम उस बाप को याद करो तो सुखधाम चले जायेंगे। यह है हेल, इनको हेविन नहीं कहेंगे।

प्रश्न:-हेविन में है ही एक धर्म। भारत स्वर्ग था, दूसरा कोई धर्म नहीं था। यह सिर्फ याद करें, यह भी .......... है?
उत्तर:-मनमनाभव है। हम स्वर्ग में सारे विश्व के मालिक थे-इतना भी याद नहीं पड़ता है!

प्रश्न:-बुद्धि में है हमको बाप मिला है तो क्या होना चाहिए?
उत्तर:-वह खुशी रहनी चाहिए। परन्तु माया भी कम नहीं है। ऐसे बाप का बनकर फिर भी इतनी खुशी में नहीं रहते हैं। घुटके खाते रहते हैं। माया घड़ी-घड़ी बहुत घुटके खिलाती है। शिवबाबा की याद भुला देती है। खुद भी कहते हैं याद ठहरती नहीं है।

प्रश्न:-बाप क्या करते और माया क्या करती?
उत्तर:-बाप घुटका खिलाते हैं ज्ञान सागर में, माया फिर घुटका खिलाती है विषय सागर में। बड़ा खुशी से घुटका खाने लग पड़ते हैं। बाप कहते हैं शिवबाबा को याद करो। माया फिर भुला देती है। बाप को याद ही नहीं करते। बाप को जानते ही नहीं।

प्रश्न:-दु:ख हर्ता सुख कर्ता तो कौन है?
उत्तर:-परमपिता परमात्मा है ना। वह है ही दु:ख हरने वाला। वह फिर गंगा में जाकर डुबकी लगाते हैं। समझते हैं गंगा पतित-पावनी है।

प्रश्न:-सतयुग में गंगा को क्या नहीं कहेंगे?
उत्तर:-दु:ख हरनी पाप कटनी नहीं कहेंगे।

प्रश्न:-साधू सन्त आदि सब जाकर कहाँ बैठते हैं?
उत्तर:-नदियों के किनारे बैठते हैं। सागर के किनारे क्यों नहीं बैठते हैं? अभी तुम बच्चे सागर के किनारे बैठे हो। ढेर के ढेर बच्चे सागर पास आते हैं। फिर समझते हैं सागर से निकली हुई यह छोटी-बड़ी नदियाँ भी हैं। ब्रह्म पुत्रा, सिंध, सरस्वती यह भी नाम रखे हुए हैं।

प्रश्न:-बाप समझाते हैं - बच्चे, तुम्हें मन्सा-वाचा-कर्मणा क्या करना है?
उत्तर:-बहुत-बहुत ध्यान रखना है, कभी भी तुम्हें क्रोध नहीं आना चाहिए। क्रोध पहले मन्सा में आता फिर वाचा और कर्मणा में भी आ जाता है।

प्रश्न:-मन्सा-वाचा-कर्मणा यह तीन खिड़कियाँ हैं इसलिए बाप क्या समझाते हैं?
उत्तर:-मीठे बच्चे, वाचा अधिक नहीं चलाओ, शान्त में रहो, वाचा में आये तो कर्मणा में आ जायेगा। गुस्सा पहले मन्सा में आता है फिर वाचा-कर्मणा में आता है। तीनों खिड़कियों से निकलता है। पहले मन्सा में आयेगा।

प्रश्न:-दुनिया वाले तो एक-दो को दु:ख देते रहते हैं, लड़ते-झगड़ते रहते हैं। तुमको तो क्या नहीं करना है?
उत्तर:-कोई को भी दु:ख नहीं देना है। ख्याल भी नहीं आना चाहिए। साइलेन्स में रहना बड़ा अच्छा है।

प्रश्न:-तो बाप आकर स्वर्ग का अथवा सुख-शान्ति का गेट किसको बतलाते हैं?
उत्तर:-बच्चों को ही बतलाते हैं। बच्चों को कहते हैं तुम भी औरों को बतलाओ। प्योरिटी, पीस, प्रासपर्टी होती है स्वर्ग में। वहाँ कैसे जाते हैं, वह समझना है।

प्रश्न:-यह महाभारत लड़ाई भी क्या करती है?
उत्तर:-गेट खोलती है। बाबा का विचार सागर मंथन तो चलता है ना। क्या नाम रखें?

प्रश्न:-सवेरे विचार सागर मंथन करने से क्या होता है?
उत्तर:-मक्खन निकलता है। अच्छी राय निकलती है, तब बाबा कहते हैं सवेरे उठ बाप को याद करो और विचार सागर मंथन करो-क्या नाम रखा जाए? विचार करना चाहिए, कोई का अच्छा विचार भी निकलता है।

प्रश्न:-अब तुम समझते हो पतित को पावन बनाना माना?
उत्तर:-नर्कवासी से स्वर्गवासी बनाना। देवतायें पावन हैं, तब तो उनके आगे माथा टेकते हैं। तुम अभी किसको माथा नहीं टेक सकते हो, कायदा नहीं। बाकी युक्ति से चलना होता है।

प्रश्न:-साधू लोग अपने को क्या समझते हैं?
उत्तर:-ऊंच पवित्र समझते हैं, औरों को अपवित्र नींच समझते हैं। तुम भल जानते हो हम सबसे ऊंच हैं परन्तु कोई हाथ जोड़े तो रेसपान्ड देना पड़े। हरीओम् तत्सत् करते हैं, तो करना पड़े। युक्ति से नहीं चलेंगे तो वह हाथ नहीं आयेंगे। बड़ी युक्तियां चाहिए।

प्रश्न:-भगवान का नाम कब लेते हैं?
उत्तर:-जब मौत सिर पर आता है तो सभी भगवान का नाम लेते हैं।

प्रश्न:-आजकल इत़फाक तो बहुत होते रहेंगे। आहिस्ते-आहिस्ते क्या होता है?
उत्तर:-आग फैलती है। आग शुरू होगी विलायत से फिर आहिस्ते-आहिस्ते सारी दुनिया जल जायेगी। पिछाड़ी में तुम बच्चे ही रह जाते हो। तुम्हारी आत्मा पवित्र हो जाती है तो फिर तुमको वहाँ नई दुनिया मिलती है।

प्रश्न:-दुनिया का नया ..... तुम बच्चों को मिलता है?
उत्तर:-नोट। तुम राज्य करते हो। अलाउद्दीन की बत्ती भी मशहूर है ना! नोट ऐसा करने से कारून का खजाना मिल जाता है। है भी बरोबर।

प्रश्न:-तुम जानते हो अल्लाह अवलदीन झट इशारे से क्या कराते हैं?
उत्तर:-साक्षात्कार कराते हैं। सिर्फ तुम शिवबाबा को याद करो तो सब साक्षात्कार हो जायेंगे। नौधा भक्ति से भी साक्षात्कार होता है ना।

प्रश्न:-यहाँ तुमको ..... ......... का साक्षात्कार तो होता ही है फिर तुम बाबा को, स्वर्ग को बहुत याद करेंगे। घड़ी-घड़ी देखते रहेंगे?
उत्तर:-एम ऑब्जेक्ट।

प्रश्न:-जो बाबा की याद में और ज्ञान में मस्त होंगे वही क्या देख सकेंगे?
उत्तर:-अन्त की सभी सीन सीनरी देख सकेंगे। बड़ी मंजिल है।

प्रश्न:-अपने को आत्मा समझ बाप को याद करना क्या नहीं है?
उत्तर:-मासी का घर नहीं है। बहुत मेहनत है। याद ही मुख्य है। जैसे बाबा दिव्य दृष्टि दाता है तो स्वयं अपने लिए दिव्य दृष्टि दाता बन जायेंगे।

प्रश्न:-जैसे भक्ति मार्ग में तीव्र वेग से याद करते हैं तो साक्षात्कार होता है। अपनी मेहनत से जैसे क्या बन जाते हैं?
उत्तर:-दिव्य दृष्टि दाता बन जाते हैं। तुम भी याद की मेहनत में रहेंगे तो बहुत खुशी में रहेंगे और साक्षात्कार होते रहेंगे। यह सारी दुनिया भूल जाए। मनमनाभव हो जाएं। बाकी क्या चाहिए!

प्रश्न:-योगबल से फिर तुम क्या छोड़ देते हो?
उत्तर:-अपना शरीर छोड़ देते हो। भक्ति में भी मेहनत होती है, इसमें भी मेहनत चाहिए। मेहनत का रास्ता बाबा बहुत फर्स्टक्लास बताते रहते हैं।

प्रश्न:-अपने को आत्मा समझने से फिर देह का भान ही नहीं रहेगा। जैसे क्या बन जायेंगे?
उत्तर:-बाप समान बन जायेंगे। साक्षात्कार करते रहेंगे। खुशी भी बहुत रहेगी। रिजल्ट सारी पिछाड़ी की गाई हुई है। अपने नाम-रूप से भी न्यारा होना है तो फिर दूसरे के नाम-रूप को याद करने से क्या हालत होगी!

प्रश्न:-नॉलेज तो बहुत सहज है। प्राचीन भारत का योग जो है, ..... उसमें है?
उत्तर:-जादू।

प्रश्न:-बाबा ने समझाया है ब्रह्म ज्ञानी भी कैसे शरीर छोड़ते हैं?
उत्तर:-हम आत्मा हैं, परमात्मा में लीन होना है। लीन कोई होते नहीं हैं। हैं ब्रह्म ज्ञानी। बाबा ने देखा है बैठे-बैठे शरीर छोड़ देते हैं। वायुमण्डल बड़ा शान्त रहता है, सन्नाटा हो जाता है।

प्रश्न:-सन्नाटा भी किसको भासेगा?
उत्तर:-जो ज्ञान मार्ग में होंगे, शान्त में रहने वाले होंगे। बाकी कई बच्चे तो अभी बेबियाँ हैं। घड़ी-घड़ी गिर पड़ते हैं, इसमें बहुत-बहुत गुप्त मेहनत है।

प्रश्न:-भक्ति मार्ग की मेहनत....होती है?
उत्तर:-प्रत्यक्ष। माला फेरो, कोठी में बैठ भक्ति करो। यहाँ तो चलते-फिरते तुम याद में रहते हो। कोई को पता पड़ न सके कि यह राजाई ले रहे हैं।

प्रश्न:-....... से ही सारा हिसाब-किताब चुक्तू करना है?
उत्तर:-योग से। ज्ञान से थोड़ेही चुक्तू होता है। हिसाब-किताब चुक्तू होगा याद से। कर्मभोग याद से चुक्तू होगा। यह है गुप्त। बाबा सब कुछ गुप्त सिखलाते हैं। अच्छा।

मीठे-मीठे सिकीलधे बच्चों प्रति मात-पिता बापदादा का याद-प्यार और गुडमॉर्निंग। रूहानी बाप की रूहानी बच्चों को नमस्ते।

धारणा के लिए मुख्य सार:-

1) मन्सा-वाचा-कर्मणा कभी भी क्रोध नहीं करना है। इन तीनों खिड़कियों पर बहुत ध्यान रखना है। वाचा अधिक नहीं चलाना है। एक-दो को दु:ख नहीं देना है।

2) ज्ञान और योग में मस्त रह अन्तिम सीन सीनरी देखनी हैं। अपने वा दूसरों के नाम-रूप को भूल मैं आत्मा हूँ, इस स्मृति से देहभान को समाप्त करना है।


वरदान:-रूहानी ड्रिल के अभ्यास द्वारा फाइनल पेपर में पास होने वाले सदा शक्तिशाली भव

🏋️जैसे वर्तमान समय के  प्रमाण शरीर के लिए सर्व बीमारियों का इलाज एक्सरसाइज़ सिखाते हैं।

☝️ऐसे आत्मा को सदा शक्तिशाली बनाने के लिए रूहानी एक्सरसाइज का अभ्यास चाहिए।

📍चारों ओर कितना भी हलचल का वातावरण हो लेकिन आवाज में रहते आवाज से परे स्थिति का अभ्यास करो।

📍मन को जहाँ और जितना समय स्थित करने चाहो उतना समय वहाँ स्थित कर लो - तब शक्तिशाली बन फाइनल पेपर में पास हो सकेंगे।

स्लोगन:-अपने विकारी स्वभाव-संस्कार व कर्म को समर्पण कर देना ही समर्पित होना है।

               ओम शान्ति

Post a Comment

0 Comments